सोमवार, 03 सितंबर, 2007 को 22:12 GMT तक के समाचार
सानिया मिर्ज़ा और बेथनी मैटेक की जोड़ी यूएस ओपन के क्वार्टरफ़ाइनल में पहुँच गई है. वहीं लिएंडर पेस ने मिक्स्ड डबल्स के सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है.
सानिया मिर्ज़ा और बेथनी मैटेक की जोड़ी यूएस ओपन के डबल्स मुक़ाबले में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टरफ़ाइनल में पहुँच गई हैं.
सानिय मिर्ज़ा और अमरीकी खिलाड़ी बेथनी मैटेक की जोड़ी ने अमरीका की ही लीज़ा रेमंड और ऑस्ट्रेलिया की सामंता स्टोज़र को 2-6, 7-5, 7-5 से हरा दिया.
पहले सेट में सानिया और मैटेक पिछड़ गए थे और तीन बार उनकी सर्विस भी टूटी लेकिन उसके बाद दोनों ने पलट कर नहीं देखा.
दूसरे सेट में सानिया ने दनदनाते शॉट लगाए जिससे रेमंड और स्टोज़र को काफ़ी परेशानी हुई.
क्वार्टरफ़ाइनल में सानिया और मैटेक की भिड़ंत युंग जान चान और शिया हुंग हुआंग से होगा से होगी.
हालाँकि मिक्स्ड डबल्स में सानिया और महेश भूपति की जोड़ी विक्टोरिया अज़ारेंका और मिक्स मिर्नई के हाथों 6-4, 6-1 से पराजित हो गईं.
तो दूसरी ओर लिएंडर पेस और अमरीका की मेघन शॉग़नेसी ने मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टरफ़ाइनल मुक़ाबले में एशले हार्कलेरोड और जस्टिन जिमेल्सटॉब की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हरा दिया.