मंगलवार, 21 अगस्त, 2007 को 13:35 GMT तक के समाचार
भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार से एक दिवसीय मैंचों की सिरीज़ हो रही है और इस दौरान कुल सात मैच होंगे.
सिरीज़ का पहला वनडे मैच रोज़ बाउल में हो रहा है.
इससे पहले तीन मैचों की टेस्ट सिरीज़ भारत ने 1-0 से जीत ली थी.
अगर वनडे सिरीज़ की बात करें तो भारतीय टीम ने इंग्लैंड से पिछली घरेलू वन डे सिरीज़ 6-1 से जीती थी.
इग्लैंड की ओर से इस बार ऑलराउंडर एंड्रू फ्लिंटॉफ़ टीम में वापसी कर रहे हैं.
भारतीय टीम
राहुल द्रविड़ (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, दिनेश कार्तिक, पियूष चावला, अजित अगरकर, आरपी सिंह, ज़हीर खान