http://www.bbcchindi.com

शनिवार, 18 अगस्त, 2007 को 11:31 GMT तक के समाचार

भारत-इंग्लैंड ए मैच का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सात एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ से पहले भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को इंग्लैंड ए के ख़िलाफ़ वनडे मैच खेल रही है.

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया है.

इस मैच में भारत ने कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया है. राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और आरपी सिंह ये मैच नहीं खेल रहे हैं. लेकिन सौरभ गांगुली टीम में हैं.

टीम की कप्तानी कर रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी.

भारत-इंग्लैंड ए के बीच मैच का स्कोरकार्ड देखिए

गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा टीम में हैं और स्पिन आक्रमण की कमान संभाल रहे हैं पीयूष चावला और रमेश पवार.

जबकि तेज़ गेंदबाज़ी का ज़िम्मा है अजित अगरकर, मुनाफ़ पटेल और ज़हीर ख़ान के कंधों पर.

भारतीय टीम:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह, आरपी शर्मा, सौरभ गांगुली, पीयूष चावला, अजित अगरकर, रमेश पवार, ज़हीर ख़ान और मुनाफ़ पटेल

इंग्लैंड ए की टीम:

विक्रम सोलंकी (कप्तान), डेरेन मैडी, ल्यूक राइट, इयन बेल, ओवैस शाह, रवि बोपारा, पॉल निक्सन, टिम ब्रेसनैन, जॉन लुईस, जेम्स कर्टली और क्रिस स्कोफ़ील्ड