गुरुवार, 16 अगस्त, 2007 को 10:32 GMT तक के समाचार
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सात एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ से पहले भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ वनडे मैच खेल रही है.
भारतीय टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया है.
इस मैच में भारत ने कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया है. सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और ज़हीर ख़ान ये मैच नहीं खेल रहे हैं. मुनाफ़ पटेल की टीम में वापसी हुई है.
गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा टीम में हैं और स्पिन आक्रमण की कमान संभाल रहे हैं पीयूष चावला और रमेश पवार.
जबकि तेज़ गेंदबाज़ी का ज़िम्मा है अजित अगरकर, मुनाफ़ पटेल और आरपी सिंह के कंधों पर.
भारतीय टीम:
राहुल द्रविड़ (कप्तान), गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, पीयूष चावला, अजित अगरकर, रमेश पवार, आरपी सिंह और मुनाफ़ पटेल
स्कॉटलैंड की टीम:
रयान वॉटसन (कप्तान), फ़्रेज़र वॉट्स, नवदीप पुनिया, गेविन हैमिल्टन, कॉलिन स्मिथ, नील मैकुलम, क्रेग राइट, माजिद हक़, जॉन ब्लेन, डिवाल्ड नेल, पॉल हॉफ़मैन