http://www.bbcchindi.com

शनिवार, 26 मई, 2007 को 04:55 GMT तक के समाचार

दूसरे टेस्ट का स्कोरकार्ड देखिए

भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में के दूसरे दिन भी खेल की शुरुआत भारत की बल्लेबाज़ी से हुई.

पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने बिना कोई विकेट गँवाए 326 रन बना लिए थे. तब तक राहुल द्रविड़ 88 और सचिन तेंदुलकर नौ बनाकर खेल रहे थे.

भारत ने विकेट तो नहीं गँवाए लेकिन दोनों सलामी बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक और वसीम जाफ़र रिटायर्ड हर्ट हो गए थे.

मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें

पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 90 ओवरों का खेल हो चुका था. शुक्रवार को बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने को कहा था.

दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. चटगाँव में खेला गया यह टेस्ट मैच बारिश के कारण प्रभावित रहा था.

भारतीय टीम
राहुल द्रविड़ (कप्तान), वसीम जाफ़र, दिनेश कार्तिक, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, अनिल कुंबले, आरपी सिंह, ज़हीर ख़ान, आर पवार, इशांत शर्मा.

बांग्लादेश टीम
हबीबुल बशर (कप्तान), मोहम्मद अशरफुल, जावेद उमर, शहरयार नफ़ीस, सक़ीबुल हसन, राजिन सालेह,ख़ालिद मसूद, मोहम्मद रफ़ीक़, मुशरिफ मुर्तज़ा, सैयद रसेल, मोहम्मद शऱीफ़.