बुधवार, 18 अप्रैल, 2007 को 19:36 GMT तक के समाचार
विश्व कप के सुपर आठ मैच में श्रीलंका के आयरलैंड को आठ विकेट से बुरी तरह हराया है.
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया और आयरलैंड की पूरी टीम को मात्र 77 रनों पर आउट कर दिया.
श्रीलंका के मुथैय्या मुरलीधरन औऱ चमिंडा वास के आगे आयरलैंड के किसी बल्लेबाज़ की एक न चली और मुरलीधरन ने पांच ओवर में ही चार विकेट लेकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर दी.
श्रीलंका के माहरुफ ने दस ओवर में 25 रन देकर चार विकेट लिए औऱ वास को मात्र एक विकेट मिला. हालांकि वास ने छह ओवर की गेंदबाज़ी में 18 रन दिए.
आयरलैंड के चार खिलाड़ियों का स्कोर रहा शून्य जबकि मात्र तीन खिलाड़ी दहाई के आकड़े में पहुंच पाए.
इसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने मात्र दस ओवर में दो विकेट खोकर 81 रन बना लिए.
श्रीलंका की ओर से जयसूर्या ने 24 रन बनाए और कप्तान महेला जयवर्धने ने 39 रन बनाए.
सुपर आठ का यह मैच मात्र औपचारिक था लेकिन आयरलैंड के लिए प्रदर्शन सुधारने का एक मौका जिसमें वो सफल नहीं हो सके.