मंगलवार, 20 मार्च, 2007 को 20:34 GMT तक के समाचार
विश्व कप क्रिकेट के एक मुक़ाबले में दक्षिण अफ़्रीका ने स्कॉटलैंड को सात विकेट से हरा दिया है.
इस तरह दक्षिण अफ़्रीका ने सुपर आठ में अपनी जगह बना ली है.
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्कॉटलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुक़सान पर 186 रन बनाए.
स्कॉटलैंड की ओर से ब्राउन ने नाबाद 45 और आर वाटसन ने 31 रन बनाए.
दक्षिण अफ़्रीका की ओर से हॉल सबसे सफल गेंदबाज़ रहे और उन्होंने 48 रन देकर तीन विकेट लिए.
इसके जवाब में दक्षिण अफ़्रीका की ओर से ग्राह्म स्मिथ ने 91 रन बनाए और डि विलियर्स ने 62 रनों का योगदान किया.
स्कॉटलैंड के गेंदबाज़ दक्षिण अफ़्रीका के तीन ही खिलाड़ियों को आउट कर पाए.
इस तरह ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ़्रीका ने भी सुपर आठ में स्थान बना लिया है.
न्यूज़ीलैंड ने कीनिया को हराया
विश्व कप के एक अन्य मुक़ाबले में न्यूज़ीलैंड ने कीनिया को 148 रनों से हरा दिया.
कीनिया ने टॉस जीता और न्यूज़ीलैंड से पहले बल्लेबाज़ी करने को कहा.
न्यूज़ीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 331 रन बनाए जो विश्व कप में उसका सर्वाधिक स्कोर है.
न्यूज़ीलैंड की ओर से टेलर ने 85, क्रेग मैक्मिलन ने 71, स्टाइरस ने 63 और कप्तान फ्लेमिंग ने 60 रनों का योगदान दिया.
इसके जवाब में कीनिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने विकेट जल्दी जल्दी खो दिए.
कीनिया की ओर से रवि शाह ने 71 और ओडोयो ने 42 रन बनाए लेकिन वे हार को नहीं रोक पाए.
कीनिया की टीम 49.2 ओवर में 183 रन बनाकर आउट हो गई.
न्यूज़ीलैंड की टीम भी सुपर आठ में पहुँच गई है.