गुरुवार, 07 दिसंबर, 2006 को 20:14 GMT तक के समाचार
बीमार होने के बावजूद पिस्टल शूटर जसपाल राणा ने 12 साल बाद इतिहास को दोहराया और दोहा एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता पाई है.
राणा, रौनक पंडित और समरेश जंग के अंक मिलाकर भारत ने टीम के लिए रजत पदक जीता जबकि टीम का स्वर्ण दक्षिण कोरिया को मिला.
इसके अलावा नौकायन में भारत ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं.
एक पदक को एकल नौकायन में बजरंगलाल ठाकर की बदौलत मिला तो दूसरा धर्मेश सागवान, सुखजीत सिंह, जेनिल कृष्णन और सतीश जोशी की टीम को मिला.
लेकिन सात बार के वर्ल्ड प्रोफ़ेशन बिलियर्ड्स चैंपियन गीत सेठी और 1998 में दो स्वर्ण जीतने वाले अशोक शांडिल्य के सेमीफ़ाइनल में हार जाने से भारत को झटका लगा है.
उल्लेखनीय है कि जसपाल राणा की तबियत तीन दिन से ख़राब थी. उन्हें कल रात उल्टियाँ हुई थीं और गुरुवार की सुबह बुखार भी था.
वे दवा लेकर मैदान में उतरे और 12 साल बाद एक बार फिर भारत के लिए सोना जीत लाए.