http://www.bbcchindi.com

भारत-दक्षिण अफ़्रीका टवेन्टी-20 मैच

भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच टवेन्टी-20 मैच खेला जा रहा है. इस मैच पर सभी की निगाहें लगी हुईं हैं.

इस मैच में दक्षिण अफ़्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया.

उल्लेखनीय है कि इसके पहले दक्षिण अफ़्रीका ने चौथे वन डे में भारत को 80 रनों से हरा कर सिरीज़ पर भी क़ब्ज़ा कर लिया था.

मैच का ताज़ा स्कोर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

पाँच मैचों की सिरीज़ का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारत की यह लगातार तीसरी हार थी.

सभी मैचों की तरह इस मैच में भी जहाँ गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया वहीं शीर्ष और मध्य क्रम के बल्लेबाज़ बुरी तरह फ्लॉप रहे.

सेंचुरियन में होने वाला आखिरी वनडे अब सिर्फ़ रस्म अदायगी भर रह गया है.