रविवार, 26 नवंबर, 2006 को 08:29 GMT तक के समाचार
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच केप टाउन में खेला जा रहा है. टॉस दक्षिण अफ़्रीका ने जीता है और पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
इससे पहले डरबन में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को 157 रनों से रौंद दिया था और पाँच वनडे मैचों की सिरीज़ में 1-0 से आगे हो गया था.
जोहान्सबर्ग में दोनों देशों के बीच पहला वनडे मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था.
हाल के मैचों में भारत का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा है. भारतीय टीम के डरबन के प्रदर्शन के बाद देश में कई जगह प्रदर्शन हुए थे.
यहाँ तक कि भारत की हार और कोच ग्रेग चैपल की कोचिंग का मुद्दा भारतीय संसद में भी उठा था.
दक्षिण अफ़्रीका की टीम:
ग्रैम स्मिथ, लूट्स बॉसमैन, याक कैलिस, हर्शेल गिब्स, एबी डी वेलियर्स, मार्क बाउचर( विकेट कीपर) , जस्टिन केंप, एंड्रयू हॉल, शॉन पॉलक, रॉबिन पीटरसन और मखाया एंटिनी
भारतीय टीम:
राहुल द्रविड़ (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद कैफ़, महेन्द्र सिंह धोनी(विकेट कीपर), दिनेश कार्तिक, इरफ़ान पठान, हरभजन सिंह, अजित अगरकर, अनिल कुंबले और ज़हीर ख़ान.