http://www.bbcchindi.com

शनिवार, 25 नवंबर, 2006 को 16:49 GMT तक के समाचार

सुनिए खेल और खिलाड़ी का ताज़ा अंक

बीबीसी हिंदी रेडियो का साप्ताहिक और लोकप्रिय कार्यक्रम खेल और खिलाड़ी अब आप बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर भी सुन सकते हैं. एक सप्ताह तक आप इस कार्यक्रम को अपनी समय और सुविधा के मुताबिक़ सुन सकते हैं.

इस सप्ताह दिल्ली से मलय नीरव लेकर आए हैं आपके लिए कई दिलचस्प रिपोर्टें. उनका साथ दे रहे हैं रजत चांडना और अमनप्रीत सिंह.

खेल और खिलाड़ी का ताज़ा अंक

इस सप्ताह खेल और खिलाड़ी में शामिल है- डरबन में मिली शर्मनाक हार के बाद केप टाउन दक्षिण अफ़्रीका के साथ भिड़ंत के लिए तैयारी में जुटी भारतीय टीम. देश के क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ नेता भी हैं नाराज़

लेकिन प्रमुख चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर को दक्षिण अफ़्रीका भेजने के फ़ैसले से मोहिंदर अमरनाथ हैं आश्चर्यचकित.

इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल है ऐशेज सिरीज़ और दोहा एशियाई खेल के बारे में दिलचस्प रिपोर्टें. विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाज़ों के शानदार प्रदर्शन पर विशेष रिपोर्ट.