शनिवार, 18 नवंबर, 2006 को 18:20 GMT तक के समाचार
बीबीसी हिंदी रेडियो का साप्ताहिक और लोकप्रिय कार्यक्रम खेल और खिलाड़ी अब आप बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर भी सुन सकते हैं. एक सप्ताह तक आप इस कार्यक्रम को अपनी समय और सुविधा के मुताबिक़ सुन सकते हैं.
इस सप्ताह दिल्ली से मलय नीरव लेकर आए हैं आपके लिए कई दिलचस्प रिपोर्टें. उनका साथ दे रहे हैं रजत चांडना और अमनप्रीत सिंह.
इस सप्ताह खेल और खिलाड़ी में शामिल है- भारत का दक्षिण अफ़्रीका दौरा. क्या एक दिवसीय मैचों में मिल रही लगातार हार से भारत को छुटकारा मिलेगा?
इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल है 23 नवंबर से शुरू हो रही ऐशेज़ सिरीज़ पर भी चर्चा. इंग्लैंड के लिए विश्व चैम्पियन को उसके घर में मात देना कितना मुश्किल होगा.
कार्यक्रम में दिल्ली में शुरू हो रही महिलाओं की विश्व मुक्केबाज़ी चैम्पियनशिप और टेनिस की भी चर्चा शामिल है.