http://www.bbcchindi.com

शुक्रवार, 20 अक्तूबर, 2006 को 17:30 GMT तक के समाचार

श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को हराया

मुंबई में खेले गए चैम्पियंस ट्रॉफ़ी के एक मैच में श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को सात विकेटों से हरा दिया है.

श्रीलंका ने 36 ओवरों में ही यह जीत हासिल कर ली.

न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका के सामने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य रखा था. न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 49 ओवरों और दो गेंदों के खेल के बाद ही आउट हो गई थी.

श्रीलंका ने इस चुनौती को 36 ओवरों में ही पूरा कर लिया और तीन विकेट के नुकसान पर यह जीत हासिल कर ली.

श्रीलंका की ओर से मुथैया मुरलीधरन ने बेहतरीन गेंदबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए. मलिंगा और जयसूर्या ने दो-दो विकेट लिए.

न्यूज़ीलैंड की ओर से डीएल वेटोरी ने सर्वाधिक 46 रन बनाए और नाबाद रहे पर कुल मिलाकर टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और टीम 165 रनों पर ही आउट हो गई.

श्रीलंका की ओर से बल्लेबाज़ उपुल थरंगा ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 56 रन बनाए पर बाद में जेएस पटेल की गेंद पर आउट हो गए.

नयूज़ीलैंड के खिलाड़ी जेएस पटेल के नाम दो विकेट रहे. उन्होंने जयवर्धने को भी 48 रनों के यागदान के बाद वापस लौटा दिया.

संगकारा और अटापट्टू नाबाद रहे और इन्होंने 19 और 10 रन बनाए. इससे पहले जयसूर्या भी 20 रन बनाकर लौट चुके थे.

इससे पहले बुधवार के मैच में वेस्टइंडीज़ ने विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 10 रन से हरा दिया था.