http://www.bbcchindi.com

मंगलवार, 17 अक्तूबर, 2006 को 09:33 GMT तक के समाचार

पाकिस्तान-श्रीलंका मैच का स्कोरकार्ड

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी में ग्रुप बी के दूसरे मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच जयपुर में मुक़ाबला हुआ है.

डोपिंग मामले को लेकर उठे विवाद के बाद पाकिस्तान शोएब अख़्तर और मोहम्मद आसिफ़ के बिना ही मैदान में उतरा है. चैम्पियंस ट्रॉफ़ी 2006 में में पाकिस्तान का ये पहला मैच है.

जबकि चैम्पियंस ट्रॉफ़ी के क्वालीफ़ाइंग राउंड में श्रीलंका ने ज़िम्बाब्वे को 144 रनों के भारी अंतर से हरा दिया था और क्वालीफ़ाइंग राउंड के आख़िरी मैच में श्रीलंका ने मौजूदा चैम्पियन वेस्टइंडीज़ पर नौ विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की थी.

चैम्पियंस ट्रॉफ़ी में अब तक भारत और न्यूज़ीलैंड ने अपने-अपने मैच जीत लिए हैं.

पाकिस्तान-श्रीलंका मैच का स्कोरकार्ड

ग्रुप बी की टीमें हैं- पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ़्रीका और श्रीलंका. ग्रुप ए की टीमें हैं- भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़.

पाकिस्तानी टीम
यूनुस खान, इमरान फ़रहत, शोएब मलिक, मोहम्मद यूसुफ़,मोहम्मद हफ़ीज़, शाहिद अफ़रीदी, अब्दुल रज़्ज़ाक, कामरान अकमल, नावेद उल हसन, इफ़्तेखार अंजुम, उमर गुल

श्रीलंका टीम
महेला जयवर्धने, उपुल थरंगा, सनत जयसूर्या, कुमार संगकारा,मार्वन अटापट्टु,तिलकरत्ने दिलशान, चामिंडा वास, मुरलीधरन, मारूफ़,फ़र्नांडो