http://www.bbcchindi.com

बुधवार, 11 अक्तूबर, 2006 को 19:07 GMT तक के समाचार

वेस्टइंडीज़ ने बांग्लादेश को हराया

बांग्लादेश 161रन ( 46.3 ओवर); वेस्टइंडीज़ 164 बिना कोई विकेट खोए (36.4 ओवर)

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी के क्वालीफ़ाइंग राउंड के मैच में वेस्टइंडीज़ ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज़ की ओर से क्रिस गेल्स ने नाबाद शतक बनाया.

इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज़ अगले दौर में पहुँच गई है. अब शनिवार को ग्रुप निर्धारित करने के लिए उसका मुक़ाबला श्रीलंका से होगा

जयपुर में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 46.3 ओवरों में 161 रन बना कर आउट हो गई.

इसके जवाब में वेस्टइंडीज़ की ओर से क्रिस गेल्स और शिवनारायण चंद्रपॉल की जोड़ी ने 36.4 ओवरों में 164 रन बना दिए और वेस्टइंडीज़ को 10 विकेट से जीत दिला दी.

क्रिस गेल्स ने 104 रन बनाए और इसमें उन्होंने तीन छक्के भी लगाए.

गेल का एकदिवसीय मैचों में यह 13वाँ शतक था और उन्होंने 116 गेंदों में यह शतक पूरा किया.

दूसरी ओर उनका साथ शिवनारायण चंद्रपॉल दे रहे थे और उन्होंने भी नाबाद 52 रन बनाए.

वेस्टइंडीज़ की ओर से ब्रावो ने अच्छी गेंदबाज़ी की और 14 रन देकर बांग्लादेश के तीन विकेट लिए.

बांग्लादेश के 161 रनों में आफ़ताब अहमद ने 59 और शहरयार नफ़ीस ने 38 रनों का योगदान दिया.

जीत के बाद वेस्टइंडीज़ के कप्तान ब्रायन लारा ने कहा कि क्वीलीफ़ाइंग दौर में जीतनेवाली टीमें प्रतियोगिता में काफ़ी आगे जाएंगीं.