सोमवार, 18 सितंबर, 2006 को 06:13 GMT तक के समाचार
कुआलालंपुर में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ के बीच डीएलएफ़ कप का मैच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरूआत हेयडन और कैटिच ने की है.
इस त्रिकोणीय आयोजन में भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ की टीमें हिस्सा ले रही हैं.
कुआलालम्पुर प्रतियोगिता के आगामी मैच:
18 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़
20 सितंबर: भारत और वेस्टइंडीज़
22 सितंबर: भारत और ऑस्ट्रेलिया
24 सितंबर: फ़ाइनल