सोमवार, 11 सितंबर, 2006 को 00:03 GMT तक के समाचार
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी स्विट्ज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर ने लगातार तीसरी बार यूएस ओपन का ख़िताब जीत लिया है.
रविवार को न्यूयॉर्क में खेलते हुए रोजर फ़ेडरर को एंडी रॉडिक से कड़ी चुनौति मिली.
लेकिन रोजर फ़ेडरर ने एंडी रॉडिक को 6-2, 4-6, 7-5, 6-1 से हराकर यूएस ओपन का ख़िताब एक बार फिर अपने नाम कर लिया.
वे ओपन टाइटिल्स के युग में पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने लगातार तीन बार विंबलडन और यूएस ओपन जीता है.
रविवार को पहले दो सेटों में बराबरी के बाद दोनो खिलाड़ियों ने पूरी जान लगा दी.
लेकिन रोजर फ़ेडरर ने 12वीं गेम में जीतकर नौवां ग्रैंड स्लैम ख़िताब अपने नाम किया.