http://www.bbcchindi.com

शनिवार, 02 सितंबर, 2006 को 16:59 GMT तक के समाचार

सुनिए खेल और खिलाड़ी का ताज़ा अंक

बीबीसी हिंदी रेडियो का साप्ताहिक और लोकप्रिय कार्यक्रम खेल और खिलाड़ी अब आप बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर भी सुन सकते हैं. एक सप्ताह तक आप इस कार्यक्रम को अपनी समय और सुविधा के मुताबिक़ सुन सकते हैं.

इस सप्ताह दिल्ली से मलय नीरव लेकर आए हैं आपके लिए कई दिलचस्प रिपोर्टें.

खेल और खिलाड़ी का ताज़ा अंक

इस सप्ताह खेल और खिलाड़ी में शामिल है- आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी में टीम के चयन को लेकर मुख्य चयनकर्ता किरण मोरे की राय.

साथ ही कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर पर भी चर्चा हुई. जिसमें पाँच-पाँच की टोलियों में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा रही है.

साथ ही यूएस ओपन में सानिया के निराशाजनक प्रदर्शन और आंद्रे अगासी के शानदार प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई.