शनिवार, 26 अगस्त, 2006 को 17:56 GMT तक के समाचार
बीबीसी हिंदी रेडियो का साप्ताहिक और लोकप्रिय कार्यक्रम खेल और खिलाड़ी अब आप बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर भी सुन सकते हैं. एक सप्ताह तक आप इस कार्यक्रम को अपनी समय और सुविधा के मुताबिक़ सुन सकते हैं.
इस सप्ताह दिल्ली से मलय नीरव लेकर आए हैं आपके लिए कई दिलचस्प रिपोर्टें. कार्यक्रम में उनका साथ दिया अमनप्रीत सिंह ने.
इस सप्ताह खेल और खिलाड़ी में शामिल है- ओवल टेस्ट में अंपायर डेरेल हेयर के फ़ैसले को लेकर उठे विवाद की गरमाती भट्ठी में कोयले का काम किया हेयर के इस्तीफ़े की पेशकश ने. कहा पाँच लाख दो, इस्तीफ़ा लो, फिर वापस खींच लिए क़दम.
अब क्या होगा इंज़माम का, यह तो 15 सितंबर के बाद लेकिन डेरेल हेयर का क्या होगा यह बता रहे हैं पाकिस्तान टीम के मैनेजर ज़हीर अब्बास.
उधर तैयारी पूरी हो चली है यूएस ओपन की, जो सोमवार को शुरु होने जा रहा है. कितनी उम्मीद रखनी चाहिए सानिया मिर्ज़ा से?
भारतीय हॉकी टीम पहुँची जर्मनी विश्वकप के लिए लेकिन गोली लगने से घायल हुए संदीप सिंह के बिना.
और इस वर्ष के अर्जुन पुरस्कारों की घोषणा से क्यों है कहीं ख़ुशी कहीं ग़म.