http://www.bbcchindi.com

रविवार, 13 अगस्त, 2006 को 11:29 GMT तक के समाचार

सुनिए खेल और खिलाड़ी का ताज़ा अंक

बीबीसी हिंदी रेडियो का साप्ताहिक और लोकप्रिय कार्यक्रम खेल और खिलाड़ी अब आप बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर भी सुन सकते हैं. एक सप्ताह तक आप इस कार्यक्रम को अपनी समय और सुविधा के मुताबिक़ सुन सकते हैं.

इस सप्ताह दिल्ली से मलय नीरव लेकर आए आपके लिए कई दिलचस्प रिपोर्टें. कार्यक्रम में उनका साथ दिया अमनप्रीत सिंह ने.

खेल और खिलाड़ी

इस सप्ताह खेल और खिलाड़ी में शामिल है- श्रीलंका में हो रही त्रिकोणीय एक दिवसीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम की तैयारियों का आकलन.

कार्यक्रम में समीक्षा का विषय था- क्या विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज़ों की टीम में आवश्यकता नहीं. इसके अलावा युवा निशानेबाज़ों पर एक विशेष रिपोर्ट के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी के नए रूप के बारे में भी जानिए.