http://www.bbcchindi.com

रविवार, 06 अगस्त, 2006 को 07:24 GMT तक के समाचार

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के डर्बी में खेले गए पहले ट्वेन्टी-20 क्रिकेट मैच में इंग्लैंड की टीम को आठ विकेट से हरा दिया है.

भारत ने पहले टॉस जीता और इंग्लैंड को बल्लेबाज़ी करने के लिए आमंत्रित किया.

भारतीय टीम का यह फ़ैसला सही साबित हुआ और इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 107 रन बना पाई.

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के पाँच खिलाड़ियों को रन आउट किया.

इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक 38 रन जे एल गुन ने बनाए. उन्हें डिमरी ने क्लीन बोल्ड किया.

भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज़ झुलन गोस्वामी रहीं और उन्होंने 14 रन देकर दो विकेट लिए.

भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाज़ी की और रुमेली धर के नाबाद 66 की बदौलत भारत ने दो विकेट के नुक़सान पर 19.2 ओवर में 109 रन बना लिए.

इस जीत में मिताली राज ने 28 रनों का योगदान दिया और काला 5 रन के निजी स्कोर पर नाबाद रहीं.

भारतीय महिला टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है और वह दो टेस्ट और पाँच एकदिवसीय मैच खेलेगी.