http://www.bbcchindi.com

रविवार, 30 जुलाई, 2006 को 10:34 GMT तक के समाचार

सुनिए खेल और खिलाड़ी का ताज़ा अंक

बीबीसी हिंदी रेडियो का साप्ताहिक और लोकप्रिय कार्यक्रम खेल और खिलाड़ी अब आप बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर भी सुन सकते हैं. एक सप्ताह तक आप इस कार्यक्रम को अपनी समय और सुविधा के मुताबिक़ सुन सकते हैं.

इस सप्ताह भी दिल्ली से मलय नीरव लेकर आए आपके लिए कई दिलचस्प रिपोर्टें. कार्यक्रम में उनका साथ दिया अमनप्रीत सिंह ने. कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए खेल पत्रकार नौरिस प्रीतम.

खेल और खिलाड़ी

इस सप्ताह खेल और खिलाड़ी में शामिल है- जयवर्धने और संगकारा के बीच रिकॉर्ड साझेदारी. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट पर रिपोर्ट.

इसके साथ हैं भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के विशेष प्रशिक्षण शिविर पर परिचर्चा. शूटिंग में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और टेनिस में सानिया मिर्ज़ा के प्रदर्शन पर भी विशेष रिपोर्ट.