http://www.bbcchindi.com

शनिवार, 22 जुलाई, 2006 को 15:35 GMT तक के समाचार

सुनिए खेल और खिलाड़ी का ताज़ा अंक

बीबीसी हिंदी रेडियो का साप्ताहिक और लोकप्रिय कार्यक्रम खेल और खिलाड़ी अब आप बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर भी सुन सकते हैं. एक सप्ताह तक आप इस कार्यक्रम को अपनी समय और सुविधा के मुताबिक़ सुन सकते हैं.

इस सप्ताह भी दिल्ली से मलय नीरव लेकर आए आपके लिए कई दिलचस्प रिपोर्टें. कार्यक्रम में उनका साथ दिया अमनप्रीत सिंह ने.

खेल और खिलाड़ी

इनमें शामिल है- भारतीय भारोत्तोलन परिसंघ पर पाबंदी, श्रीलंका जाने वाली टीम चयन पर विशेषज्ञों की राय, सानिया का सिनसिनाटी ओपन में प्रदर्शन.

इसके साथ हैं दिल्ली में बीसीसीआई के प्रस्तावित स्टेडियम पर दिल्ली क्रिकेट एसोसिशन की आपत्ति और कई विषयों पर दिलचस्प रिपोर्टें.