रविवार, 09 जुलाई, 2006 को 08:37 GMT तक के समाचार
फ़ुटबॉल विश्व कप फ़ाइनल
फ़्रांस बनाम इटली
रविवार, बर्लिन, नौ जुलाई
फ़ुटबॉल विश्व कप-2006 की ट्रॉफ़ी किसके नाम रहेगी इसका फ़ैसला रविवार शाम को होना है.
फ़ाइनल मुकाबला 1998 में विश्व कप विजेता फ़्रांस और तीन बार विश्व कप जीत चुकी इटली के बीच है.
1982 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब फ़ाइनल दो यूरोपीय देशों के बीच हो रहा है. 1982 में इटली ने तत्कालीन पश्चिमी जर्मनी को 3-1 से हराया था.
1998 के फ़ाइनल में मिली जीत विश्व कप में फ़्रांस का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. जबकि इटली की टीम 1934, 1938 और 1982 में ये खिताब अपने नाम कर चुकी है.
आमने-सामने
फ़्रांस और इटली अब तक आपस में 32 मैच खेल चुके हैं जिसमें से 17 इटली के नाम रहे हैं, सात फ़्रांस के और बाकी आठ ड्रॉ रहे.
यूरो 2000 के फ़ाइनल में भी फ़्रांस और इटली के बीच मुकाबला हुआ था. ये मैच फ़्रांस ने गोल्डन गोल के ज़रिए 2-1 से जीता था.
इसके बाद से दोनों देशों के बीच कोई मैच नहीं हुआ है.
जहाँ तक खिलाड़ियों की बात है तो फ़्रांस के ज़िनेदिन ज़िदान और थियरी ऑनरी पर सबकी नज़र रहेगी.
फ़्रांस की ओर से ज़िनेदिन ज़िदान और लिलयांग थुरियाम अपने आख़िरी मैच खेलेंगे. दोनों ने विश्व कप के बाद संन्यास लेने की घोषणा की है.
जबकि इटली के कप्तान अपने 100वें मैच में खेलेंगे.
फ़ुटबॉल विश्व कप 2006 में इटली ने कुल 11 गोल किए हैं और
अगर इटली की टीम इस बार फ़ाइनल में जीत जाती है तो वो कम से कम चार बार विश्व कप जीतने वाली दूसरी टीम बन जाएगी.
अब तक सिर्फ़ ब्राज़ील ही पाँच बार फ़ुटबॉल विश्व कप जीतने का
कारनामा कर पाने में सफल रही है.
1978 के बाद पहली बार ऐसा होगा कि फ़ाइनल में जर्मनी या ब्राज़ील में से कोई भी नहीं होगा.