शुक्रवार, 30 जून, 2006 को 13:59 GMT तक के समाचार
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच जमैका में चौथा और आख़िरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दोनों देशों के बीच पहले तीन टेस्ट मैच ड्रॉ रहे थे. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
भारतीय क्रिकेट टीम 35 साल बाद वेस्टइंडीज़ को उसी की ज़मीन पर टेस्ट सिरीज़ में हराना चाहती है.
पहले दोनों टेस्ट मैचों में भारत की स्थिति काफ़ी अच्छी थी. लेकिन दोनों बार भारतीय टीम के हाथों से जीत फिसल गई थी और मैच अनिर्णित छूटे थे.
तीसरे टेस्ट में ज़बरदस्त मुक़ाबला हुआ लेकिन कम रन गति के कारण एक बार फिर भारतीय टीम जीत से पीछे ही रही.
भारतीय टीम
राहुल द्रविड़ (कप्तान), वसीम जाफ़र, वीरेंदर सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ़, महेंद्र सिंह धोनी, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, मुनाफ़ पटेल और श्रीसंत
वेस्टइंडीज़ टीम
ब्रायन लारा (कप्तान), क्रिस गेल, डेरेन गंगा, रामनरेश सरवन, शिवनारायण चंद्रपॉल, ड्वेन ब्रैवो, मर्लन सैमुएल्स, दिनेश रामादीन, जेरोम टेलर, पेड्रो कॉलिंस और कोरी कोलीमोर