http://www.bbcchindi.com

शनिवार, 10 जून, 2006 को 14:01 GMT तक के समाचार

दूसरे टेस्ट का स्कोरकार्ड

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच सिरीज़ का दूसरा टेस्ट मैच सेंट लूसा में ड्रॉ हो गया है.

एंटिगा में खेला गया पहला टेस्ट मैच भी ड्रॉ रहा था. हालाँकि पहले टेस्ट मैच में भारत की स्थिति काफ़ी अच्छी थी. लेकिन जीत के दरवाज़े तक पहुँचने के बावजूद भारतीय टीम जीत हासिल नहीं कर पाई.

दूसरे टेस्ट मैच का स्कोर जानने के लिए क्लिक करें.

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में सिर्फ़ एक बदलाव किया गया था. तेज़ गेंदबाज़ श्रीसंत एड़ी की चोट के कारण नहीं खेले और उनकी जगह इरफ़ान पठान को टीम में शामिल किया गया था.

वेस्टइंडीज़ की टीम ने दो बदलाव किए थे. फ़िडेल एडवर्ड्स और डेव मोहम्मद की जगह जेरोम टेलर और पेड्रो कॉलिंस को शामिल किया गया.

भारतीय टीम
राहुल द्रविड़ (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, युवराज सिंह, वसीम जाफ़र, वीवीएस लक्ष्मण, मोहम्मद कैफ़, महेंद्र सिंह धोनी, इरफ़ान पठान, अनिल कुंबले, वीआरवी सिंह और मुनाफ़ पटेल.

वेस्टइंडीज़ टीम
ब्रायन लारा (कप्तान), क्रिस गेल, रामनरेश सरवन, शिवनारायण चंद्रपॉल, डेरेन गंगा, ड्वेन ब्रैवो, दिनेश रामदीन, इयन ब्रैडशॉ, जेरोम टेलर, पेड्रो कॉलिंस और कोरी कोलीमोर.