शुक्रवार, 26 मई, 2006 को 13:39 GMT तक के समाचार
वेस्टइंडीज़ ने त्रिनिदाद में चौथा वनडे मैच छह विकेट से जीत कर भारत के साथ पाँच मैचों की सिरीज़ पर क़ब्ज़ा कर लिया है.
चार मैचों के बाद वेस्टइंडीज़ 3-1 से आगे है.
शुक्रवार को त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीत कर भारत को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया.
भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी ढीली रही और उसने मेज़बान टीम के सामने जीत के लिए 218 रनों का लक्ष्य पेश किया.
वेस्टइंडीज़ ने इस लक्ष्य को मात्र 44 ओवर में चार विकेट खोकर पूरा कर दिखाया.
अंतिम मैच रविवार को खेला जाएगा.
भारतीय टीम
राहुल द्रविड़ (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ़, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, इरफ़ान पठान, हरभजन सिंह, अजित अगरकर, एस श्रीसंत, रमेश पवार
वेस्टइंडीज़ टीम
ब्रायन लारा (कप्तान), क्रिस गेल, डब्ल्यू हिंड्स, रामनरेश सरवन, डीजे ब्रैवो, डीआर स्मिथ, मार्लन सैमुएल्स, सीडी कॉलिमोर, कार्ल्टन बॉव, इयन ब्रैडशॉ, फ़िडेल एडवर्ड्स