बुधवार, 19 अप्रैल, 2006 को 11:45 GMT तक के समाचार
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें दूसरे एक दिवसीय मैच के लिए अबूधाबी के क्रिकेट मैदान पर फिर आमने-सामने हैं.
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
संयुक्त अरब अमीरात के अबूधाबी शहर में खेले गए पहले वनडे मैच से होनेवाले आय को दक्षिण एशिया में आए भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए दान किया जाएगा.
दूसरे मैच से होनेवाली कमाई को आयोजकों के अलावा भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के बीच बाँटा जाएगा.
भारतीय टीम:
राहुल द्रविड़ (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, वीरेंदर सहवाग, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ़, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, इरफ़ान पठान, हरभजन सिंह, रमेश पवार, अजित अगरकर, मुनाफ़ पटेल, वेणुगोपाल राव, श्रीसंत और आरपी सिंह.
पाकिस्तानी टीम:
इज़माम (कप्तान), इमरान फरहत, शोएब मलिक, यूनिस ख़ान, मोहम्मद यूसुफ़, कमाल अकमल, शाहिद अफ़रीदी, दानिश कनेरिया, अब्दुल रज्जाक़, मोहम्मद आसिफ़, राव इफ़्तेखार, राना नवेदुल हसन, फ़ैसल इक़बाल और अब्दुल रहमान.