http://www.bbcchindi.com

गुरुवार, 06 अप्रैल, 2006 को 03:40 GMT तक के समाचार

कोच्चि वनडे मैच का स्कोर देखिए

भारत और इंग्लैंड के बीच कोच्चि में सात एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ का चौथा एक दिवसीय मैच शुरू हो रहा है. इंग्लैंड इस सिरीज़ में 3-0 से पीछे है.

इंग्लैंड के लिए इस मैच में करो या मरो की स्थिति है. अगर इंग्लैंड यह मैच हारा तो सिरीज़ भी हार जाएगा. इसलिए सिरीज़ में बने रहने के लिए उसका यह मैच जीतना ज़रूरी है.

कोच्चि वनडे मैच का ताज़ा स्कोर देखिए

भारत ने पहला वनडे 39 रनों से, दूसरा वनडे चार विकेट से और तीसरा वनडे 49 रनों से जीता था.

भारत के हौसले तो बुलंद हैं. लेकिन टीम शीर्ष क्रम की ख़राब बल्लेबाज़ी से परेशान है. इस मैच के लिए टीम में कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा को जगह दी गई है.

इंग्लैंड के लिए अच्छी ख़बर ये है कि इस मैच के लिए केविन पीटरसन और मैथ्यू होगर्ड पूरी तरह फ़िट है.

कोच डंकन फ़्लेचर ने भी कहा था कि उनके कई अनुभवी खिलाड़ियों के टीम में न रहने से समस्या आ रही है.