सोमवार, 13 मार्च, 2006 को 05:01 GMT तक के समाचार
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मोहाली में खेला जा रहा है. इसके पहले नागपुर में पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था.
मैच की शुरुआत में बारिश के कारण बाधा पड़ी थी लेकिन पाँचवें दिन मैच रोमांचक स्थित में पहुँच गया है.
भारत ने अपनी टीम में युवराज सिंह, मुनाफ़ पटेल और पीयूष चावला को टीम में स्थान दिया है.
इंग्लैंड के खिलाड़ी मोंटी पनेसर के लिए भी यह टेस्ट विशेष है क्योंकि उनका परिवार इस मैच को देखने के लिए जुटा है.