शनिवार, 04 मार्च, 2006 को 04:44 GMT तक के समाचार
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच नागपुर में खेला जा रहा है. अपनी पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 393 रन के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. जबकि भारतीय पारी 323 पर सिमट गई है.
भारत की ओर से मोहम्मद कैफ़ ने 91 रन बनाए और अनिल कुंबले ने 58 रन बनाए.
इंग्लैंड की ओर से मैथ्यू होगार्ड सफलतम गेंदबाज़ रहे. उन्होंने छह विकेट चटकाए. जबकि मॉंटी पनेसर ने दो विकेट लिए.
माइकल वॉन के घायल होने के कारण इंग्लैंड की टीम एंड्रयू फ़्लिटॉफ़ की कप्तानी में खेल रही है.
इंग्लैंड के उपकप्तान मार्कस ट्रेस्कोथिक और तेज़ गेंदबाज़ साइमन जोन्स भी मैच में नहीं खेल रहे.
लेकिन भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा है कि इंग्लैंड की टीम के सदस्यों के चोटग्रस्त होने या फिर उनके बड़े खिलाड़ियों के टीम में न होने का ये मतलब नहीं कि पहले टेस्ट में उनको हराना आसान होगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच मोहाली में नौ मार्च को होगा जबकि तीसरा टेस्ट मैच 18 मार्च से मुंबई में होगा.