रविवार, 12 फ़रवरी, 2006 को 16:37 GMT तक के समाचार
अमरीका के स्टीव फ़ॉसेट ने उड्डयन इतिहास में बिना रुके विमान पर सबसे लंबी उड़ान पूरी करने का रिकॉर्ड बनाया है.
61 वर्षीय फ़ॉसेट ने बुधवार को अमरीका के फ़्लोरिडा शहर से उड़ान शुरू की थी जो ब्रिटेन के बोर्नमाउथ में ख़त्म हुई. उड़ान के तहत उन्होंने 26 हज़ार 389 मील का रास्ता तय किया.
इससे पहले विमान के ज़रिए बिना रुके 24 हज़ार 987 मील की उड़ान का रिकॉर्ड था. ये रिकॉर्ड डिक रुतान और ज़ीना यीगर के नाम था जो 1986 में बना था.