सोमवार, 02 जनवरी, 2006 को 15:00 GMT तक के समाचार
भारत और पाकिस्तान ने जनवरी और फ़रवरी में दोनों देशों के बीच पाकिस्तान में होनेवाली श्रृंखला के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है.
एक दिवसीय मैचों से पहले खिलाड़ियों को अधिक विश्राम देने के लिए अब तीनों टेस्ट मैचों की तारीख़ एक दिन पहले कर दी गई है.
अब पहला टेस्ट मैच लाहौर में 14 की जगह 13 जनवरी से खेला जाएगा.
साथ ही छह फ़रवरी को होनेवाला पहला एक दिवसीय मैच अब पेशावर में ही होगा. एक समय इस मैच को रावलपिंडी स्थानांतरित कर दिया गया था.
लेकिन रावलपिंडी की पुलिस ने कहा कि उनके पास सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त संख्याबल नहीं है.
दरअसल उसी समय मुहर्रम है और 10 दिनों तक पुलिस को अपना ध्यान इस्लामाबाद और रावलपिंडी में संवेदनशील स्थानों की निगरानी पर केंद्रित करना है.
अंतिम चार एक दिवसीय मैच केवल नौ दिन के भीतर खेले जाएँगे ताकि भारतीय टीम 19 फ़रवरी को पाकिस्तान से रवाना हो सके.
भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार हैः
5 जनवरीः लाहौर में टीम का आगमन
7-9 जनवरीः तीन दिवसीय अभ्यास मैच, लाहौर
13-17 जनवरीः पहला टेस्ट मैच, लाहौर
21-25 जनवरीः दूसरा टेस्ट मैच, फ़ैसलाबाद
29 जनवरी-2 फ़रवरीः तीसरा टेस्ट मैच, कराची
6 फ़रवरीः पहला वन डे, पेशावर
11 फ़रवरीः दूसरा वन डे, रावलपिंडी
13 फ़रवरीः तीसरा वन डे, लाहौर
16 फ़रवरीः चौथा वन डे, मुल्तान
19 फ़रवरीः पाँचवाँ वन डे, कराची