शुक्रवार, 09 दिसंबर, 2005 को 23:05 GMT तक के समाचार
विश्व कप फ़ुटबॉल के पहले दौर के मुक़ाबले तय हो गए हैं. पहले मैच में नौ जून को मेज़बान जर्मनी का मुक़ाबला कोस्टारिका से होगा.
मौजूदा चैंपियन ब्राज़ील का पहला मैच 13 जून 2006 को क्रोएशिया से होगा.
प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं और इन्हें ए से एच तक कुल आठ ग्रुपों में बाँटा गया है.
शुक्रवार शाम लाइपसिग में हुए ड्रॉ में टीमों के ग्रुप तय हुए.
कुल 32 में से सात टीमें पहली बार विश्व कप मुक़ाबलों में भाग ले रही हैं.
पहले दौर के 48 मैच नौ जून से 23 जून तक जर्मनी के 12 शहरों में आयोजित किए जाएँगे.
आठों ग्रुप इस प्रकार हैं-
ग्रुप-ए
जर्मनी
कोस्टारिका
पोलैंड
इक्वाडोर
ग्रुप-बी
इंग्लैंड
पराग्वे
त्रिनिडाड एंड टोबेगै
स्वीडन
ग्रुप-सी
अर्जेंटीना
आइवरी कोस्ट
सर्बिया एंड मोंटिनीग्रो
हॉलैंड
ग्रुप-डी
मेक्सिको
ईरान
अंगोला
पुर्तगाल
ग्रुप-ई
इटली
घाना
अमरीका
चेक गणतंत्र
ग्रुप-एफ़
ब्राज़ील
क्रोएशिया
ऑस्ट्रेलिया
जापान
ग्रुप-जी
फ़्रांस
स्विटज़रलैंड
दक्षिण कोरिया
टोगो
ग्रुप-एच
स्पेन
यूक्रेन
ट्यूनीशिया
सऊदी अरब