मंगलवार, 06 दिसंबर, 2005 को 05:11 GMT तक के समाचार
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ का पहला टेस्ट चेन्नई मे चल रहा है. टेस्ट मैच के पहले तीन दिनों का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया था.
लेकिन चौथे दिन खेल देरी से शुरू हुआ. वैसे तो चेन्नई टेस्ट का नतीजा ड्रॉ होना तय है. लेकिन दूसरे टेस्ट से पहले यह दोनों टीमों के लिए अभ्यास का मौक़ा माना जा रहा है.
इस मैच में सौरभ गांगुली को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. वनडे टीम में अपनी जगह गँवा चुके गांगुली के लिए यह मैच काफ़ी महत्वपूर्ण माना जा रहा था. लेकिन वे भी सस्ते में निपट गए.
वैसे सचिन से भी इस टेस्ट में आशा थी कि वे शतक लगाकर अपने नाम सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड कर लेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वे 22 रन बनाकर आउट हो गए.
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 10 से 14 दिसंबर तक नई दिल्ली में खेला जाएगा जबकि तीसरा और आख़िरी टेस्ट 18-22 दिसंबर तक अहमदाबाद में खेला जाना है.