शनिवार, 03 दिसंबर, 2005 को 06:56 GMT तक के समाचार
चेन्नई में भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी बारिश के चलते खेल शुरू नहीं हो पाया है.
क्रिकेट मैच के पहले दिन का खेल भी बारिश के चलते नहीं हो पाया था.
समुद्री तूफ़ान 'बाज़' की वजह से चेन्नई में कल भारी बारिश हुई.
इससे पहले भी बारिश के कारण चेन्नई में आयोजित होने वाले तीन अंतरराष्ट्रीय वन डे क्रिकेट मैच रद्द करने पड़े थे.
पिछले दिनों श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ वनडे मैचों में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है और राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में टीम ने 11 में से आठ वनडे मैच जीते हैं.
अगर भारत ने इस सिरीज़ में श्रीलंका को 2-0 से हरा दिया तो वह आईसीसी रैंकिग में इंग्लैंड को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुँच सकता है.
उधर श्रीलंका की टीम ने वनडे सिरीज़ में बुरी तरह पराजित होने के बाद टेस्ट मैचों के लिए पूरी तैयारी की है लेकिन वे सतन जयसूर्या के बिना मैदान में उतरेंगे क्योंकि जयसूर्या चोट और ख़राब फॉर्म से जूझ रहे हैं.
श्रीलंका के टेस्ट मैचों के लिए युवा बल्लेबाज़ जिहान मुबारक को टीम में शामिल किया है जिन्होंने पिछले वर्ष पाकिस्तान के विरूद्ध अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की थी.