शुक्रवार, 25 नवंबर, 2005 को 09:30 GMT तक के समाचार
दक्षिण अफ़्रीका ने भारत से कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स स्टेडियम में हुआ चौथा वन डे मैच 10 विकेट से जीत लिया है.
टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी भारतीय टीम 188 रन पर ऑल आउट हो गई.
इसके जवाब में दक्षिण अफ़्रीका के सलामी बल्लेबाज़ों ने ही स्कोर को लक्ष्य तक पहुँचा दिया.
इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ़्रीका ने पाँच एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है.
चेन्नई में तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था.