http://www.bbcchindi.com

बुधवार, 16 नवंबर, 2005 को 04:22 GMT तक के समाचार

हैदराबाद वनडे का स्कोर-कार्ड

हैदराबाद में भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच पाँच एकदिवसीय मैचों की सिरीज़ का पहला मैच खेला जा रहा है.

दोनों ही टीमें अभूतपूर्व हौसले के साथ इस सिरीज़ में आमने-सामने है.

भारतीय टीम का मनोबल श्रीलंका को सात मैचों की श्रृंखला में 6-1 से रौंद कर सातवें आसमान पर है.

वहीं पिछले 19 मैचों में अपराजेय रही दक्षिणी अफ़्रीकी टीम के हौसले भी बुलंद हैं.

हालाँकि दक्षिणी अफ़्रीकी कप्तान ग्रैम स्मिथ को हर्शेल गिब्स और निकी बोए की कमी ज़रूर महसूस होगी, जोकि इस दौरे पर नहीं आ पाए हैं.

हैदराबाद मैच का स्कोर-कार्ड देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय टीम

राहुल द्रविड़(कप्तान), वीरेंदर सहवाग, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ़, महिंदर सिंह धोनी (विकेटकीपर), इरफ़ान पठान, अजीत अगरकर, हरभजन सिंह, रूद्रप्रताप सिंह और मुरली कार्तिक

दक्षिण अफ़्रीका टीम

ग्रैम स्मिथ(कप्तान), एबी डीविलियर्स, जैक कैलिस, जस्टिन केम्प, एशवेल प्रिंस, मार्क बाउचर (विकेटकीपर), शॉन पॉलक, शार्ल लैंगवेल्ड्ट, जोहान बोथा, एंड्रे नेल और मखाया एंटिनी