बुधवार, 19 अक्तूबर, 2005 को 17:45 GMT तक के समाचार
ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैकग्रॉ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ताज़ा टेस्ट मैचों की रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज़ बन गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया और विश्व एकादश के बीच हुई सुपर सिरीज़ के बाद जारी इस रैंकिंग में ग्लेन मैकग्रॉ के बाद दूसरे नंबर पर हैं उनके साथी खिलाड़ी शेन वॉर्न.
श्रीलंका के स्पिन स्टार मुथैया मुरलीधरन ने सुपर सिरीज़ टेस्ट में पाँच विकेट ज़रूर लिए लेकिन वे टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं.
चौथे नंबर पर हैं इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ़्लिंटफ़. टॉप टेन में भारत के इरफ़ान पठान भी मौजूद हैं, जो 10वें नंबर पर हैं.
फ़्लिंटफ़ ने सुपर सिरीज़ में शानदार प्रदर्शन के बाद टेस्ट मैचों में ऑल राउंडर की रैंकिंग में छलांग लगाते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. उन्होंने जैक कैलिस का स्थान लिया है.
ऑल राउंडर की रैंकिंग में कैलिस दूसरे नंबर पर पिछड़ गए हैं जबकि तीसरे नंबर पर हैं उनके साथी खिलाड़ी शॉन पोलक.
टेस्ट मैचों में बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं दक्षिण अफ़्रीका के जैक कैलिस. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए वेस्टइंडीज़ के ब्रायन लारा के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.
भारत के कप्तान राहुल द्रविड़ चौथे और भारत के ही वीरेंदर सहवाग टेस्ट बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में पाँचवें नंबर पर हैं.
ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन छठे नंबर पर पहुँच गए हैं जबकि पाकिस्तान के कप्तान इंज़माम-उल-हक़ नौवें नंबर पर हैं.
टॉप टेन गेंदबाज़ (टेस्ट)
1. ग्लेन मैकग्रॉ (ऑस्ट्रेलिया)
2. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)
3. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
4. एंड्रयू फ़्लिंटफ़ (इंग्लैंड)
5. शॉन पोलक (दक्षिण अफ़्रीका)
6. मखाया एंटिनी (दक्षिण अफ़्रीका)
7. चमिंडा वास (श्रीलंका)
7. शोएब अख़्तर (पाकिस्तान)
9. मैथ्यू होगर्ड (इंग्लैंड)
10. इरफ़ान पठान (भारत)
टॉप टेन बल्लेबाज़ (टेस्ट)
1. जैक कैलिस (दक्षिण अफ़्रीका)
2. ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज़)
2. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
4. राहुल द्रविड़ (भारत)
5. वीरेंद्र सहवाग (भारत)
6. मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)
7. शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज़)
8. मार्कस ट्रेस्कोथिक (इंग्लैंड)
9. इंज़माम-उल-हक़ (पाकिस्तान)
10. एंड्रयू स्ट्रॉस (इंग्लैंड)
टॉप फ़ाइव ऑल राउंडर
1. एंड्रयू फ़्लिंटफ़ (इंग्लैंड)
2. जैक कैलिस (दक्षिण अफ़्रीका)
3. शॉन पोलक (दक्षिण अफ़्रीका)
4. सनत जयसूर्या (श्रीलंका)
5. डेनियल वेटोरी (न्यूज़ीलैंड)
टेस्ट टीम
1. ऑस्ट्रेलिया
2. इंग्लैंड
3. भारत
4. दक्षिण अफ़्रीका
5. न्यूज़ीलैंड
6. श्रीलंका
7. पाकिस्तान
8. वेस्टइंडीज़
9. ज़िम्बाब्वे
10. बांग्लादेश