मंगलवार, 11 अक्तूबर, 2005 को 16:53 GMT तक के समाचार
इंग्लैंड के एंड्रयू फ़्लिंटफ़ और दक्षिण अफ़्रीका के जैक कैलिस को संयुक्त रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल(आईसीसी) प्लेयर ऑफ़ द ईयर चुना गया है.
आईसीसी ने कैलिस को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर भी चुना है. दूसरी ओर फ़्लिंटफ़ सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर रहे हैं.
सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर इंग्लैंड के ही बल्लेबाज़ केविन पीटरसन को चुना गया है. पीटरसन उदयीमान खिलाड़ियों के वर्ग में भी अव्वल आए हैं.
प्लेयर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार के सर गैरफ़ील्ड सोबर्स ट्रॉफ़ी के लिए फ़्लिंटफ़ और कैलिस में काँटे का मुक़ाबला रहा. दोनों को 86 वोट मिले.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक समारोह में पुरस्कार बाँटे गए.
इस साल आईसीसी पुरस्कार पाने वालों की सूची
आईसीसी ऑल-स्टार टेस्ट टीम 2005:
वीरेन्द्र सहवाग, ग्रैम स्मिथ, रिकी पोंटिंग(कप्तान), जैक कैलिस, ब्रायन लारा, इंजमामउल हक़, एंड्रयू फ़्लिंटफ़, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वार्न, चमिंडा वास, ग्लेन मैकग्रा और अनिल कुंबले(बारहवें खिलाड़ी)
आईसीसी ऑल-स्टार वनडे टीम 2005:
मरवन अटापट्टू(कप्तान), एडम गिलक्रिस्ट, राहुल द्रविड़, केविन पीटरसन, इंज़मामउल हक़, एंड्रयू फ़्लिंटफ़, एंड्रयू सिमंड्स, डेनियल विटोरी, ब्रेट ली, नवेदउल हसन, ग्लेन मैकग्रा और जैक कैलिस(बारहवें खिलाड़ी)