http://www.bbcchindi.com

मंगलवार, 20 सितंबर, 2005 को 10:57 GMT तक के समाचार

हरारे टेस्ट का स्कोर

ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ हरारे में मंगलवार को शुरू हुए दूसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का मौक़ा मेज़बान टीम को देने का फ़ैसला किया है.

ज़िम्बाब्वे की टीम ने तीस ओवर का खेल होने तक पाँच विकेट के नुक़सान पर 78 रन बनाए थे.

एक तरफ़ तो दूसरा टेस्ट जीतने के लिए भारत की पूरी कोशिश रहेगा, दूसरी तरफ़ ज़िम्बाब्वे के कोच ने कहा है कि हरारे टेस्ट भारत के लिए आसान नहीं होगा.

इससे पहले हरारे में खेले चार टेस्ट मैचों में भारतीय टीम को जीत नसीब नहीं हुई है. दो टेस्ट मैचों में भारत हारा, जबकि दो अन्य अनिर्णीत समाप्त हुए.