रविवार, 17 अप्रैल, 2005 को 03:30 GMT तक के समाचार
दिल्ली में हो रहा आख़िरी एक दिवसीय मैच भारतीय टीम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है.
भारतीय टीम कितनी भी मेहनत करे, जीत तो हासिल नहीं होगी लेकिन अगर यह मैच जीत जाती है तो सीरिज़ बराबर हो सकती है.
पहला और दूसरा वनडे भारत ने जीता जबकि तीसरा और चौथा मैच पाकिस्तान ने जीता.
कानपुर में हुआ पाँचवा मैच जीतकर पाकिस्तान ने बढ़त ले रखी है..
दिल्ली के मैच को देखने के लिएपाकिस्तान के राष्ट्रपति परेवज़ मुशर्रफ़ भी आए हैं और उनके साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी इस मैच को देख रहे हैं.