मंगलवार, 08 मार्च, 2005 को 05:25 GMT तक के समाचार
भारत और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला शुरू हो चुकी है. पहला टेस्ट इस समय मोहाली में चल रहा है.
टॉस भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने जीता और पहले पाकिस्तान को बल्लेबाज़ी का आमंत्रण दिया है.
दूसरा टेस्ट कोलकाता में 16 से 20 मार्च तक खेला जाएगा.
तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 24 से 28 मार्च तक बंगलौर में होगा.
इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच छह एक दिवसीय मैच भी खेले जाएँगे.
पहला एक दिवसीय मैच कोच्चि में दो अप्रैल को खेला जाएगा.