रविवार, 30 मई, 2004 को 23:01 GMT तक के समाचार
फ़्रेंच ओपन टेनिस में भारतीय चुनौती अभी पूरी तरह ख़त्म नहीं हुई है.
पुरुषों के डबल्स मुक़ाबले में भारत के महेश भूपति और बेलारूस के मैक्स मिर्नी की जोड़ी क्वार्टर फ़ाइनल में पहुँच गई है.
भूपति और मिर्नी की जोड़ी ने क्रोएशिया की इवान लुबिचिच और मारियो एनचिच की जोड़ी को सीधे सेटों में मात दी.
भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के डेविड रिकल की जोड़ी डबल्स मुक़ाबले से पहले ही बाहर हो चुकी है.
भूपति और मिर्नी की जोड़ी ने 6-2 और 6-2 से जीत हासिल की.
लड़कों के वर्ग में भी भारतीय खिलाड़ियों को सफलता मिली. भारत के करण रस्तोगी और तुषार लिबरहान दूसरे दौर में पहुँच गए हैं.