गुरुवार, 20 मई, 2004 को 18:48 GMT तक के समाचार
स्विट्ज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर और बेल्जियम की जस्टिन हेना हार्डिन को 2004 की फ़्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में शीर्ष वरीयता दी गई है.
पुरुषों के वर्ग में फ़ेडरर के बाद दूसरे नंबर पर हैं अमरीका के एंडी रॉडिक और अर्जेंटीना के गुलेरमो कुरिया तीसरे नंबर पर हैं.
फ़ेडरर इस साल का ऑस्ट्रेलिया ओपन जीत चुके हैं. ब्रिटेन के टिम हेनमैन को नौवीं वरीयता दी गई है.
विंबलडन से पहले हेनमैन फ़्रेंच ओपन टेनिस में अपने प्रदर्शन को ठीक करना चाहते हैं.
महिलाओं के वर्ग में जस्टिन हेना के बाद स्थान है अमरीका की सरीना विलियम्स का.
जबकि उनकी बहन वीनस को चौथी वरीयता दी गई है. तीसरे नंबर पर हैं फ़्रांस की एमिली मोरेस्मो. बेल्जियम की किम क्लाइस्टर्स कलाई की चोट के कारण फ़्रेंच ओपन में नहीं खेल रहीं हैं.
पुरुष वर्ग
1. रोजर फ़ेडरर (स्विट्ज़रलैंड)
2. एंडी रॉडिक (अमरीका)
3. गुलमेरो कुरिया (अर्जेंटीना)
4. हुआन कार्लोस फ़रेरो (स्पेन)
5. कार्लोस मोया (स्पेन)
महिला वर्ग
1. जस्टिन हेना हार्डिन (बेल्जियम)
2. सरीना विलियम्स (अमरीका)
3. एमिली मोरेस्मो (फ़्रांस)
4. वीनस विलियम्स (अमरीका)
5. लिंडसे डेवनपोर्ट (अमरीका)