शुक्रवार, 09 जनवरी, 2004 को 17:17 GMT तक के समाचार
मलेशिया में खेली जानेवाली सुल्तान अज़लान शाह हॉकी प्रतियोगिता हॉकी की एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मानी जाती है.
ये प्रतियोगिता शुरू हुई 1983 में और तब इसका नाम था राजा तुन अज़लान शाह कप.
पहली प्रतियोगिता में पाँच टीमों ने हिस्सा लिया था- भारत, मलेशिया, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड.
प्रतियोगिता की पहली विजेता थी ऑस्ट्रेलिया जिसने पाकिस्तान को फ़ाइनल में 1-0 से हराया था.
1998 तक ये प्रतियोगता हर दो साल पर आयोजित होती थी.
लेकिन लोकप्रियता बढ़ने के कारण आयोजकों ने हर साल ये प्रतियोगिता करवानी शुरू कर दी.
भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया तीन-तीन बार ये प्रतियोगिता जीत चुके हैं.
जर्मनी ने दो बार कप पर क़ब्ज़ा किया है.
इंग्लैंड और कोरिया ने एक-एक बार कप जीता है.
2003 में भारत 12वीं प्रतियोगिता से बाहर रहा था क्योंकि मलेशिया में भारतीय सॉफ़्टवेयर इंजीनियरों के साथ दुर्व्यवहार के कारण भारत सरकार ने टीम को मलेशिया नहीं जाने दिया.