पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट, न्यूज़ीलैंड पहली पारी 366 और दूसरी पारी 103, पाकिस्तान 196 और तीन विकेट पर 246 (चौथे दिन का खेल समाप्त)
वेलिंगटन में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ खेलते हुए पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 246 रन बना लिए हैं.
इस सिरीज़ के दूसरे मैच में अब वह जीत से सिर्फ़ 28 रन पीछे है.
पहला टेस्ट हेमिल्टन में ड्रॉ हो गया था.
दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी न्यूज़ीलैंड की स्थिति मज़बूत नज़र आ रही थी लेकिन अचानक शोएब अख़्तर ने पासा पलट दिया.
न्यूज़ीलैंड के अंतिम सात विकेट सिर्फ़ आठ रन के अंतर में ही गिर गए और पूरी टीम 103 रन पर सिमट गई.
न्यूज़ीलैंड ने तीन विकेट पर 75 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था लेकिन शोएब अख़्तर ने तीस रन के अंतर में ही छह विकेट चटका दिए.
इस तरह पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 274 का लक्ष्य था. पहली पारी में न्यूज़ीलैंड ने 366 रन बनाए थे जबकि पाकिस्तान ने 196 रन बनाए थे.
न्यूज़ीलैंड के मार्क रिचर्डसन और डैली टफ़ी ने चौथे दिन स्कोर आगे बढ़ना शुरू किया और बीस रन का योगदान दिया.
उसके बाद तो न्यूज़ीलैंड की मध्यमक्रम की बल्लेबाज़ी जैसे बिखर ही गई और अंतिम बल्लेबाज़ भी एक के बाद एक कर चलते बने.
रिचर्डसन 41 पर आउट हुए और स्कॉट स्टाइरिस उनकी अगली ही गेंद पर आउट हो गए.