टोक्यो ओलंपिक: इतिहास बनाने से कैसे रह गया भारत- देखें तस्वीरों में

प्रकाशित

टोक्यो ओलंपिक के पुरुष हॉकी के सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में बेल्जियम ने भारत को 5-2 से क़रारी शिकस्त दी.

भारत और बेल्जियम के बीच मैच की शुरुआत ज़बरदस्त तरीक़े से हुई.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, भारत और बेल्जियम के बीच सेमी फ़ाइनल मैच के पदले दो क्वॉर्टर की शुरुआत ज़बरदस्त तरीक़े से हुई थी. ऐसा लग रहा था मानो कोई भी टीम जीत की उम्मीद बिल्कुल छोड़ने को तैयार नहीं है. कभी बेल्जियम आगे तो कभी टीम इंडिया आगे चल रही थी.
41 सालों के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक का सेमी फ़ाइनल खेल रही थी.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, 41 सालों के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक का सेमी फ़ाइनल खेल रही थी.
भारत को पहले ही क्वॉर्टर में बेल्जियम ने झटका दिया जब लोइक लुपर्ट ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया और 1-0 की बढ़त बनाई.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, भारत को पहले ही क्वॉर्टर में बेल्जियम ने झटका दिया जब लोइक लुपर्ट ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया और 1-0 की बढ़त बनाई.
बेल्जियम की यह बढ़त ज़्यादा देर तक नहीं बनी रह पाई और उसी क्वॉर्टर में हरमनप्रीत सिंह ने भारत की ओर से गोल दागकर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, बेल्जियम की यह बढ़त ज़्यादा देर तक नहीं बनी रह पाई और उसी क्वॉर्टर में दूसरे पेनल्टी कॉर्नर में हरमनप्रीत सिंह ने भारत की ओर से गोल दागकर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया.
पहले ही क्वॉर्टर में मनदीप सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल दाग दिया और बेल्जियम पर 2-1 की बढ़त बना ली.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, पहले ही क्वॉर्टर में मनदीप सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल दाग दिया और बेल्जियम पर 2-1 की बढ़त बना ली.
सेमी फ़ाइनल के पहले क्वॉर्टर में ही तीन शानदार गोल दागे गए और भारत और बेल्जियम की ओर से शानदार खेल देखने को मिला.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, सेमी फ़ाइनल के पहले क्वॉर्टर में ही तीन शानदार गोल दागे गए और भारत और बेल्जियम की ओर से शानदार खेल देखने को मिला.
हालांकि, भारत की यह बढ़त ज़्यादा देर तक नहीं बनी रह पाई और पहले हाफ़ से थोड़ा पहले ही बेल्जियम ने दूसरा गोल दागने में सफलता पाई.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, हालांकि, भारत की यह बढ़त ज़्यादा देर तक नहीं बनी रह पाई और पहले हाफ़ से थोड़ा पहले ही बेल्जियम ने दूसरा गोल दागने में सफलता पाई.
बेल्जियम को लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से वो तीसरे को ही गोल में तब्दील कर पाई थी.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, बेल्जियम को लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से वो तीसरे को ही गोल में तब्दील कर पाया था.
एलेक्ज़ेंडर हेंड्रिक्स ने बेल्जियम की ओर से दूसरा गोल दागा था और पहले हाफ़ में भारत और बेल्जियम का स्कोर 2-2 की बराबरी पर आ गया.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, एलेक्ज़ेंडर हेंड्रिक्स ने बेल्जियम की ओर से दूसरा गोल दागा था और पहले हाफ़ में भारत और बेल्जियम का स्कोर 2-2 की बराबरी पर आ गया.
हाफ़ टाइम के बाद जब मैच शुरू हुआ तो लगा कि तीसरे क्वॉर्टर में ज़बरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी और वैसा ही हुआ. कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, हाफ़ टाइम के बाद जब मैच शुरू हुआ तो लगा कि तीसरे क्वॉर्टर में ज़बरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी और वैसा ही हुआ. कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई.
38वें मिनट में बेल्जियम टीम के रेफ़रल के बावजूद भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उसे टीम गोल में तब्दील नहीं कर पाई.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, 38वें मिनट में बेल्जियम टीम के रेफ़रल के बावजूद भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन उसे टीम गोल में तब्दील नहीं कर पाई.
चौथा क्वॉर्टर भारत के लिए बेहद बदनसीब साबित हुआ जब लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर के दौरान अंतिम पेनल्टी कॉर्नर को एलेक्ज़ेंडर हेंड्रिक्स ने गोल में तब्दील करने में सफलता पाई. इसके साथ बेल्जियम ने भारत पर 3-2 की बढ़त बना ली.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, चौथा क्वॉर्टर भारत के लिए बेहद बुरा साबित हुआ जब लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर के दौरान अंतिम पेनल्टी कॉर्नर को एलेक्ज़ेंडर हेंड्रिक्स ने गोल में तब्दील करने में सफलता पाई. इसके साथ बेल्जियम ने भारत पर 3-2 की बढ़त बना ली.
चौथे क्वॉर्टर के अंतिम 8 मिनटों के दौरान लगातार पेनल्टी कॉर्नर के बाद बेल्जियम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला. एलेक्ज़ेंडर हेंड्रिक्स ने इसे गोल में बदलने में कोई चूक नहीं की.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, चौथे क्वॉर्टर के अंतिम 8 मिनटों के दौरान लगातार पेनल्टी कॉर्नर के बाद बेल्जियम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला. एलेक्ज़ेंडर हेंड्रिक्स ने इसे गोल में बदलने में कोई चूक नहीं की.
भारतीय टीम के गोलकीपर पी. श्रीजेश अंतिम क्वॉर्टर के पेनल्टी स्ट्रोक को रोक नहीं पाए. हालांकि, ओलंपिक के दौरान उनके प्रदर्शन की ख़ासी प्रशंसा हुई है.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, भारतीय टीम के गोलकीपर पी. श्रीजेश अंतिम क्वॉर्टर के पेनल्टी स्ट्रोक को रोक नहीं पाए. हालांकि, ओलंपिक के दौरान उनके प्रदर्शन की ख़ासी प्रशंसा हुई है.
मैच के हीरो बेल्जियम के एलेक्ज़ेंडर हेंड्रिक्स रहे जिन्होंने पेनल्टी कॉर्नर और पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला. उन्होंने 3 गोल किए.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, मैच के हीरो बेल्जियम के एलेक्ज़ेंडर हेंड्रिक्स रहे जिन्होंने पेनल्टी कॉर्नर और पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला. उन्होंने 3 गोल किए.
अंतिम क्वॉर्टर के अंतिम सात सेकंडों में बेल्जियम ने पांचवां गोल भी दाग दिया जो कि ओपन गोल था. इसी के साथ ही बेल्जियम ने भारत को 5-2 से मात दी.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, अंतिम क्वॉर्टर के अंतिम सात सेकंडों में बेल्जियम ने पांचवां गोल भी दाग दिया जो कि ओपन गोल था. इसके साथ ही बेल्जियम ने भारत को 5-2 से मात दी.
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमी फ़ाइनल में जगह बनाई थी जबकि महिला हॉकी टीम का सेमी फ़ाइनल का मुक़ाबला बुधवार को अर्जेंटीना से होगा.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमी फ़ाइनल में जगह बनाई थी जबकि महिला हॉकी टीम का सेमी फ़ाइनल का मुक़ाबला बुधवार को अर्जेंटीना से होगा.