You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
BBC ISWOTY : देखें बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन अवॉर्ड समारोह
इंतज़ार की घड़ियां ख़त्म हुईं. बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड (BBC ISWOTY) के दूसरे संस्करण की विजेता शतरंज खिलाड़ी इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर कोनेरू हम्पी बनी हैं. पब्लिक वोटिंग के आधार पर उन्हें विजेता घोषित किया गया है.
जाने-माने खेल पत्रकारों और विशेषज्ञों की जूरी ने इस अवॉर्ड के लिए पाँच भारतीय महिला खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया था. ये थीं- एथलीट दुती चंद, शतरंज चैंपियन कोनेरू हम्पी, शूटर मनु भाकर, पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय महिला फ़ील्ड हॉकी टीम की मौजूदा कप्तान रानी रामपाल.
कोनेरू हम्पी वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप की मौजूदा विजेता हैं. यह ख़िताब उन्होंने साल 2019 में दो साल के मातृत्व अवकाश के बाद जीता था. इसके साथ ही वो केयर्न्स कप 2020 की भी विजेता हैं.
अवॉर्ड जीतने बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कोनेरू हम्पी ने कहा, "यह अवॉर्ड बेहद क़ीमती है, न सिर्फ़ मेरे लिए बल्कि शतरंज से जुड़ी पूरी बिरादरी के लिए. शतरंज एक इनडोर गेम है इसलिए भारत में क्रिकेट की तरह इस पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया जाता. लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस अवॉर्ड के बाद शतरंज की ओर लोगों का ध्यान जाएगा."
बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड (BBC ISWOTY) के दूसरे संस्करण की विजेता की घोषणा पब्लिक वोटिंग के आधार पर की जा रही है.
जाने-माने खेल पत्रकारों और विशेषज्ञों की जूरी ने इस अवॉर्ड के लिए पाँच भारतीय महिला खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया था. ये थीं- एथलीट दुती चंद, शतरंज चैंपियन कोनेरू हम्पी, शूटर मनु भाकर, पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय महिला फ़ील्ड हॉकी टीम की मौजूदा कप्तान रानी रामपाल.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)