बैग में पैसे छिपाकर दान करने के मामले पर क्या बोले आमिर ख़ान-सोशल मीडिया

इमेज स्रोत, Getty Images
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन चल रहा है और इसी लॉकडाउन के बीच कई लोग ग़रीब और बेसहारा लोगों की मदद भी जमकर कर रहे हैं.फिर चाहे वो सरकारी संगठन हों, सामाजिक संगठन या फिर फ़िल्मी हस्तियां.
अक्षय कुमार, सलमान ख़ान, शाहरुख़ ख़ान, अजय देवगन से लेकर छोटे-बड़े सभी कलाकारों ने किसी ना किसी रूप में मदद की है.
कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दिखाया गया था कि आटे के बैग्स में नोट रखकर लोगों को दिए जा रहे हैं.
दावा किया जा रहा था कि आमिर ख़ान ने ऐसा किया है. लेकिन अब ये ख़बर अफ़वाह के रूप में सामने आई है और इसे अफ़वाह में बदला है ख़ुद आमिर ख़ान ने.आमिर ख़ान ने इस अफ़वाह का खंडन करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है.
उन्होंने कहा कि वो वह शख़्स नहीं है जो पैसे बांट रहा है. उन्होंने कहा, "दोस्तों, आटे के बैग्स में पैसे रखने वाला व्यक्ति मैं नहीं हूँ. या तो यह पूरी तरह फ़र्ज़ी कहानी है या फिर रॉबिनहुड अपना नाम उजागर नहीं करना चाहता होगा. सुरक्षित रहें."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
टिकटॉक पर बनाये गये इस वीडियो में दिखाया गया था कि आमिर ख़ान ने ट्रकभर कर गेहूँ का आटा भेजा है. वीडियो में दावा किया गया कि ट्रक 23 अप्रैल को दिल्ली में ग़रीबों के बीच पहुंचा था.
कुछ लोगों ने पैकेट लेने से मना कर दिया था, क्योंकि उन्हें लगा कि एक किलो आटे से क्या होगा, मगर वीडियो में दावा किया गया था कि जब घर जाकर पैकेट खोला तो वो हैरान रह गए. हर पैकेट से 15000 रुपये कैश निकला.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
इसी तरह के कुछ अन्य वीडियो क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किए जा रहे थे कि आमिर ख़ान ने डोनेशन का अनोखा तरीका निकाला है.

- कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव
- कोरोना महामारीः क्या है रोगियों में दिख रहे रैशेज़ का रहस्य
- कश्मीर में कोरोनावायरस : सबसे बड़े हॉटस्पॉट बांदीपोरा में एक भी वेंटिलेटर नहीं
- कोरोना वायरसः वो शहर जिसने दुनिया को क्वारंटीन का रास्ता दिखाया
- कोरोना वायरस से संक्रमण की जांच इतनी मुश्किल क्यों है?
- कोरोना संकट: गूगल, फ़ेसबुक, ऐपल और एमेज़ॉन का धंधा कैसे चमका



(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)





















